Business Idea: ये फसल नहीं ATM मशीन हैं, किसानों को होगी अनलिमिटेड कमाई, ऐसे करें खेती

Business Idea: आज के समय में हर इंसान अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है। लेकिन बिजनेस स्टार्ट करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। कम खर्चे में अच्छा बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो आप लेमनग्रास का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं।
इस बिजनेस को ₹20000 खर्च करके स्टार्ट कर सकते हैं। इसकी खेती करके आप काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। लेमनग्रास बिजनेस के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने जिक्र किया था। इसकी खेती करके किसान अपनी आर्थिक आय बढ़ा सकते हैं।
लेमनग्रास के बिजनेस का है खूब मांग ( Business Idea )

लेमनग्रास से निकलने वाले तेल की मांग बाजार में काफी ज्यादा है और इस तेल का इस्तेमाल कॉस्मेटिक साबुन तेल और दवा बनाने में किया जाता है यही वजह है कि यह तेल महंगा बिकता है। इसकी खेती सूखा प्रभावित इलाके में की जाती है और सबसे बड़ी बात है कि आप एक साल में इसकी खेती करके ₹400000 आसानी से कमा सकते हैं।
सबसे बड़ी बात है कि लेमनग्रास की खेती के लिए खाद की जरूरत नहीं पड़ती और जंगली जानवर भी इसे नष्ट नहीं कर सकते हैं। लेमनग्रास की फसल एक बार खेतों में लगाने के बाद आप लगातार 5-6 साल तक इससे कमाई कर सकते हैं।
Also Read: Business Idea : बेहद कम खर्च में शुरू करें ये बिजनेस, होगी छप्पर फाड़ कमाई, नहीं लगेगा घाटा
लेमनग्रास की खेती का समय

लेमनग्रास की फसल लगाने का सबसे अच्छा समय जनवरी-फरवरी होता है क्योंकि इस समय अगर आप फसल लगते हैं तो अच्छी फसल होती है और कमाई का स्रोत भी काफी बढ़ जाता है।
3 से 4 कटाई पर करीब 100 से 150 लीटर तेल निकल आता है। एक हेक्टेयर से साल भर में करीब 325 लीटर तेल निकल जाएगा। तेल की कीमत करीब 1200-1500 रुपये प्रति लीटर होती है यानी 4 लाख से 5 लाख रुपये तक की कमाई आराम से हो सकती है।



