MP News: बदल रहा हैं पूरा मध्यप्रदेश का नक्शा, सभी जिलों की बदल जाएगी सीमाएं, देखें आपके शहर की स्थिति

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक नशे में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। साल 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सरकार ने प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का गठन किया था और इस आयोग का काम राज्य के संभागों जिला और तहसीलों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करना है। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को अधिक अच्छा बनाना था ताकि जनता को कोई परेशानी ना हो। राज्य में तीन नए जिले में एक संभाग और कुछ तहसील बनाने को लेकर बातचीत चल रही है।

इस आयोग के सदस्य रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव और मनोज कुमार शुक्ला है। आपको बता दे यह आयोग अभी तक भोपाल सागर और ग्वालियर संभाग के जिलाधिकारी के साथ चर्चा कर चुका है और बाकी संभागों में अभी बैठक होने वाली है। इसको लेकर जिला स्तर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और जल्दी सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

नर्मदा पुरम से अलग होकर बनेगा यह जिला ( MP NEWS )

सबसे पहले हम बात करेंगे नए जिलों के बारे में। नर्मदा पुरम से अलग होकर पिपरिया जिला बन सकता है क्योंकि यहां के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। पिपरिया जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर है और पहाड़ी इलाका है यही वजह है कि यहां आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। यहां के लोग कई बार अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और हड़ताल कर चुके हैं।

विदिशा की सिरोंज तहसील को लेकर भी जारी है चर्चा

विदिशा जिले के सिरोंज तहसील को लेकर भी चर्चा किया जा रहा है और माना जा रहा है कि सिरोंज भी नया जिला बन सकता है। सिरोंज जिला मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर है यही वजह है कि लोगों को आने जाने में परेशानी होती है और लोग लंबे समय से नया जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।

सांची को किया जा सकता है विदिशा में शामिल

विश्व पर्यटन स्थल सांची को रायसेन से विदिशा जिले में शामिल किया जा सकता है लेकिन वर्तमान में यह रायसेन का हिस्सा है।

बिना को जिला बनाने की हो रही है मांग

40 सालों से बीना को जिला बनाने की मांग की जा रही है और उम्मीद है कि अब इसे जिला बना दिया जाएगा। जिला मुख्यालय से बिना 75 किलोमीटर दूर है। यही वजह है कि इस जिला बनाने की मांग की जा रही है।

Also Read:MP IAS Transfer List: मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आधी रात को 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

सतना की नवी तहसील बन सकता है चित्रकूट

सतना जिले में चित्रकूट को नई तहसील बनाने का फैसला हो चुका है।राजस्व विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया है और जल्दी यह तहसील बन सकता है।

Also Read:Betul Today News: मुलताई को पांढुर्ना जिले में शामिल करने को लेकर विधायक हेमंत खंडेलवाल की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, भ्रमित करने वाले हो जाएंगे पानी- पानी

बदल सकती है संभागीय सीमाएं

संभागीय सीमाओं में भी बदलाव किया जा सकता है।नर्मदा पुरम संभाग में अभी तीन जिले हैं। नरसिंहपुर जिले को जबलपुर संभाग से हटकर नर्मदा पुरम संभाग में शामिल किया जा सकता है इसके साथ ही जबलपुर संभाग के डिंडोरी जिले को शहडोल संभाग में शामिल किया जा सकता है।

Also Read’MP News: दिसंबर से शुरू हो रहे हैं लाडली बहना योजना के लिए नए आवेदन! बहने तैयार रखें ये दस्तावेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button