इस दिन से शुरू होंगे Ladli Bahana Yojana के लिए नए आवेदन, महिलाएं तैयार रखें ये दस्तावेज, वरना बढ़ेगी परेशानी

Ladli Bahana Yojana: लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाएं के खाते में हर महीने 1250 रुपए भेजती है। महिलाओं के उत्थान के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है और जल्दी इसके नए आवेदन शुरू होंगे। एमपी में उपचुनाव के रिजल्ट जारी होने के बाद दिसंबर से लाडली बहना योजना के नए आवेदन शुरू हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक ऐलान किया जिसके बाद महिलाएं खुशी से झूम उठी। जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें एक बार फिर से इस योजना का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखना होंगे क्योंकि इसके बिना लाडली बहन योजना का आवेदन फॉर्म नहीं भरा जा सकता है। तो आइये जानते हैं योजना का लाभ उठाने के लिए किन दस्तावेजों का होना जरूरी है…
Also Read:MP Today News: बैतूल के युवक- युवती ने भोपाल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जरूरी दस्तावेज ( Ladli Bahana Yojana )
समग्र परिवार / सदस्य आई.डी.
समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी अथवा सदस्य आईडी
आधार कार्ड
UIDAI द्वारा जारी फ़ोटो आईडी
मोबाइल नंबर
समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
आवेदन करने के लिए पूर्व की तैयारियां
आधार समग्र e-KYC
समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या
बायोमेट्रिक के माध्यम से मिलान, e-KYC न होने की स्थिति मे आवेदन प्राप्त नहीं किया जाएगा
व्यक्तिगत बैंक खाता
महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है,
संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा
बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय
महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
Also Read:MP News: लाडली बहनों को सरकारी नौकरी देगी मोहन सरकार, जल्द इस डिपार्टमेंट में आएगी वैकेंसी
बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने के लिए प्रदेशभर की महिलाएं बेसब्र हैं। लाडली बहना योजना के ऑनलाइन आवेदन अभी कहीं नहीं हो रहे हैं। इस योजना की लिंक बंद पड़ी है। लिंक खुलने के बाद ही महिलाएं ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगी।लिंक बंद होने के बाद भी कुछ कियोस्क संचालक योजना में महिलाओं के नाम जोड़ने की बात कहकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।प्रदेश के कई जिलों में ऐसी गड़बड़ी सामने आ चुकी है जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई भी की है।



