Ladli Bahana Yojana: 1.29 करोड़ बहनों को तोहफा, इस दिन खाते में आएगी राशि, इतने पैसे भेजेंगे मोहन भैया

Ladli Behna Yojana 2024 : मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार 10 तारीख से पहले लाडली बहन योजना की 18वीं किस्त जारी हो जाएगी। इस बार 10 तारीख से पहले ही 1250 रूपये महिलाओं के अकाउंट में भेज दिए जाएंगे।
हर महीने 10 तारीख को आती है लाडली बहना योजना का किस्त (Ladli Behna Yojana 2024)
मुख्यमंत्री मोहन यादव कई बार अपने बयान में कह चुके हैं कि हर महीने 10 तारीख को बहनों के अकाउंट में लाडली बहना योजना का किस्त आता है। लेकिन अगर कोई त्यौहार हो या छुट्टी हो तो किस्त पहले ही जारी कर दी जाएगी।
शिवराज सरकार के द्वारा शुरू की गई थी लाडली बहना योजना
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। मई 2023 में सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। पहले इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 दिया जाता था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 कर दिया गया।
Also Read:MP Patwari Transfer: एमपी में एक साथ हटाएं जाएंगे 12 हजार पटवारी, ये हैं वजह
इस योजना की विशेषताएं
- 18 साल से लेकर 60 साल की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ तलाकशुदा विधवा महिलाओं और साथ ही कुंवारी लड़कियों को भी मिलता है।
लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं। - वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - इसके बाद आपको आवेदन नंबर और परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा जिसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद मोबाइल पर आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Also Read:MP Latest News: विद्यार्थियों को गिफ्ट, अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ये नया विषय



