MP Today News: परिसीमन के बाद मध्य प्रदेश में बनेंगे 6 नए जिले, संभाग से लेकर तहसील स्तर तक हो रहा सीमांकन

MP Today News: After delimitation, 6 new districts will be formed in Madhya Pradesh, demarcation is being done from division to tehsil level

MP Today News: मध्य प्रदेश में परिसीमन आयोग द्वारा संभाग जिला और तहसील स्तर पर सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। इस सीमांकन के बाद प्रदेश में 6 नए जिलों और कुछ तहसीलों का गठन हो सकता है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सभी जिलों तहसीलों और ब्लॉक की सीमाएं तय करने के लिए प्रदेश की मोहन सरकार ने आयोग का गठन किया गया है। इस पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड  IAS मनोज श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। 

इतने महीने में पूरा होगा काम
जानकारी के मुताबिक अधिकारियों का दावा है कि लगभग 3 महीने के भीतर सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए राजस्व, वन, नगरीय और पंचायत विभाग के समन्वय से काम किया जाएगा। सभी सीमाओं का अध्ययन करने के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 
प्रदेश में बनेंगे 6 नए जिले
जानकारियां सामने आ रही है कि परिसीमन के बाद कई कोई तहसीलों को जिला बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ता है इस कम करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चाचौडा, खुरई, जुन्नारदेव, लवकुश नगर, मनावर और बीना को जिला बनाया जा सकता है। कई दिनों से यहां जिला बनाने की मांग उठ रही है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कुल 10 संभाग 56 जिले और 430 तहसील शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button