MP News: एमपी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के इन कर्मचारियों की बढ़ेगी रिटायरमेंट की उम्र

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के आयुष कॉलेज में नौकरी करने वाले आयुर्वेद होम्योपैथिक और यूनानी समेत अन्य पद्धतियों के डॉक्टर के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी गई है।अभी तक आयुष डॉक्टर के रिटायरमेंट की उम्र 62 साल रखी गई थी जिसे आप 65 साल कर दिया गया है इसके साथ ही सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के रिटायरमेंट की समय सीमा बढ़ाने को लेकर सरकार के द्वारा चर्चा शुरू कर दिया गया है। कहां जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी जाएगी।
सरकार ने बढ़ाया रिटायरमेंट का उम्र ( MP News )
सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ने से सरकार को कुछ फायदा होगा इसके साथ ही कुछ घाटा भी होगा। राज्य के पुराने कर्मचारियों का अनुभव नए कर्मचारियों को मिलेगा इसके साथ ही साथ कर्मचारियों को 3 साल अधिक नौकरी करने का मौका मिलेगा। अनुभवी कर्मचारियों के होने से राज्य में चिकित्सा क्षेत्र बेहतर होगा।
Also Read:MP Political News: मुलताई विधानसभा में भाजपा- कांग्रेस को करना पड़ेगी नए चेहरों की तलाश
जूनियर कर्मचारियों को होगा नुकसान
सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ने से जूनियर कर्मचारियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कर्मचारी यदि 62 साल के बाद भी काम करते हैं तो उनके कार्य क्षमता में कमी आएगी इसके साथ ही नए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने से नए विचारों का अभाव हो सकता है। इससे सरकार नई नियुक्तियां काम करेगी और नई अभियंतियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा।
Also Read: MP Today News: अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला
प्रदेश के 25 लाख बेरोजगारों के साथ अन्याय
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि “प्रदेश में 25 लाख से अधिक रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं। यदि सरकार रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाती है, तो प्रदेश के लाखों लोग बेरोजगार ही रहेंगे. उनको जिंदगी भर सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी. डॉक्टर, प्रोफेसर और जज जैसे पदों पर पहुंचने के लिए लोगों की आधी उम्र निकल जाती है, ऐसे में उनके रिटायरमेंट की सीमा बढ़ाना कोई गलत नहीं है। लेकिन सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की रिटायरमेंट सीमा बढ़ाने से पूरी एक पीढ़ी ही बेरोजगार हो जाएगी।



