MP Today News: मध्य प्रदेश के किस जिले में सबसे ज्यादा शिक्षित लोग रहते हैं, जाने
MP Today News: Know in which district of Madhya Pradesh most educated people live
MP Today News: प्रदेश की सरकार द्वारा लोगों को साक्षर बनाने के लिए भरकस प्रयास किए जाते हैं। ताकि पढ़ लिखकर लोग आगे बढ़ सके। बात यहां आती है कि जब सरकार पढ़ाई के लिए प्रेरित कर रही है तो पढ़ाई के मामले में कौन सा जिला सबसे अव्वल है। आपको बता दे की साक्षरता के मामले में मध्य प्रदेश का जबलपुर जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। जबलपुर में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग रहते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की साक्षरता दर सबसे ज्यादा 81.01 फीसदी दर्ज की है।मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर अब 55 पर पहुंच गई है। सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा जिला है यहां का क्षेत्रफल 11276 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सबसे छोटे जिले की बात करें तो निवाड़ी सबसे छोटा जिला है यहां का क्षेत्रफल 1318 वर्ग किलोमीटर में फैला है। आपको बता दे की मध्य प्रदेश में कल 10 संभाग है और 313 विकासखंड 428 तहसील 98 नगर पालिका और 294 नगर परिषद मौजूद है।



