Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इन 4 चीजों का करें दान, सोने की तरह चमक जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

Dhanteras 2024: धनतेरस हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है।अभी से बाजारों में धनतेरस की रौनक देखने को मिल रही है।इस साल 29 अक्टूबर यानी कि कल मंगलवार को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस को लेकर लोगों ने तैयारी करनी शुरू कर दी है और धनतेरस के त्यौहार के दिन खरीदारी का विशेष महत्व दिया।
क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्यौहार ( Dhanteras 2024 )
धनतेरस के त्यौहार मनाने के पीछे कई रोचक मान्यताएं हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरी भगवान अपने हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे और उसे दिन के बाद धनतेरस का त्योहार उनके प्रकट होने के दिवस पर मनाया जाने लगा।
धनतेरस के दिन दान का महत्व

धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ दिन को दान करने से हर कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में खुशियां आती है। तो आईए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों का करना चाहिए दान…
सफेद चीजों का दान
धनतेरस के दिन सफेद चीजों का दान करना खास माना जाता है।इस दिन सफेद चीजों का दान करने से दुख दूर होते हैं और हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है।
झाड़ू का दान
धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करने से हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है और जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है।
मिठाई
धनतेरस के दिन मिठाई का दान करना बहुत शुभ माना गया है। अगर इस दिन हम किसी व्यक्ति को मिठाई का दान देते हैं तो हमारा घर धन-धान्य से भरा रहता है।
पीले वस्त्र
धनतेरस पर पीले वस्त्रों का दान भी शुभ माना गया है। पीले रंग का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। इसका दान देने से बृहस्पति मजबूत होता है और व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है।


