Shukra Gochar 2024: इस दिवाली 40 साल बाद होगी शुक्र गुरु की युति, इन राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत
Shukra Gochar 2024: दिवाली हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस साल 31 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा।दिवाली के दिन कुबेर देव माता लक्ष्मी धन्वंतरी देवी और माता सरस्वती सहित गणपति देव की पूजा की जाती है।दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य से तिजोरी भर जाती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
इस बार की दिवाली बहुत ही खास है क्योंकि बड़ी सब में बृहस्पति शुक्र के महासंजोग से सम सप्तक योग का निर्माण हो रहा है।दिवाली पर बनने वाले इस योग से कई राशियों की किस्मत चमक जाएगी और नौकरी में प्रमोशन मिलेगा साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तो आईए जानते हैं इस दिवाली किन राशियों की चमकी की किस्मत…
मेष राशि ( Shukra Gochar 2024 )
दिवाली पर बनने वाले सम सप्तक योग से मेष राशि के जीवन की दरिद्रता खत्म हो जाएगी और इस राशि के जीवन में तरक्की आएगी।आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और अच्छे काम करने को मिलेंगे।
वृषभ राशि
इस दिवाली में बनने वाले सम सप्तक योग से वृषभ राशि के जीवन में खुशियां आएगी।इन राशि के जातक प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और धन और पैसे की स्थिति अच्छी हो जाएगी।
धनु राशि
इस दिवाली धनु राशि के जातकों को काफी लाभ होगा और जीवन में आने वाले सभी विवाद खत्म हो जाएंगे।रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा और नौकरी में प्रमोशन होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक के जीवन में खुशहाली आएगी और इस राशि के जातक हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।इस राशि के जातक हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे और इनका रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा।



