MP Holidays List: खुशियों से भरी होगी ये दिवाली, एमपी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल दफ्तर

MP Holidays List: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवाली से पहले सैलरी देने की घोषणा कर दी है ताकि कर्मचारी खुशी से अपने परिवार के साथ दिवाली का त्यौहार मना सके। इसके साथ ही कर्मचारियों को दीपावली से लेकर 3 नवंबर तक घर में रहकर त्योहार मनाने की छुट्टी दी जाएगी।

कर्मचारियों को मिलेगी चार दिन की छुट्टी ( MP Holidays List )

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को चार दिन की छुट्टी मिलेगी। 31 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार है इसलिए सरकार ने इसके लिए छुट्टी पहले ही घोषित कर दी थी और एक नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस है। 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार है इसलिए इस बार कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। कर्मचारी आसानी से दिवाली भाई दूज गोवर्धन पूजा का त्यौहार अपने परिवार के साथ मना पाएंगे।

इस दिन आएगी कर्मचारियों की सैलरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फैसला किया है कि सभी कर्मचारियों की सैलरी दिवाली से पहले उनके अकाउंट में भेज दिया जाएगा। 28 अक्टूबर को सभी कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

स्कूलों और बैंकों में भी रहेगी छुट्टियां

दीपावली को ध्यान में रखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों को भी 30 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। 31 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे लेकिन 1 नवंबर को बैंकों की छुट्टियां नहीं होगी।

Also Read:MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म, अब शुरू होगी ठंड, पचमढ़ी में राते होने लगी सर्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button