Union Bank recruitment: यूनियन बैंक में बंपर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, इस दिन से आवेदन होंगे शुरू
Union Bank recruitment: आप अगर बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने लोकल बैंक अफसर के पदों पर भारती के लिए विज्ञापन जारी किया है। लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों पर बहाली की जाएगी और यह पद प्रोबेशनरी अफसर के समक्ष होंगे। महिला पुरुष दोनों इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। कल 24 अक्टूबर से इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 13 नवंबर है।
आवेदन शुल्क ( Union Bank recruitment )
इस भर्ती में जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है वही SC/ST /PWD अभ्यर्थियों को 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। बता दे कि आप भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
उम्र सीमा
यूनियन बैंक के द्वारा जो बहाली निकली गई है इसके लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2024 से की जाएगी और आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम के अनुसार छूट मिलेगा।
Also Read:Betul Job Fair News: जिला स्तरीय रोजगार मेले में 336 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 845 विद्यार्थियों ने किया था पंजीयन
जानिए चयन प्रक्रिया
इसके लिए परीक्षा लिखित माध्यम में होगा और इसके बाद साक्षात्कार होगा इसके बाद आपको लोकल लैंग्वेज टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा फिर मेडिकल होगा और लास्ट में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन होगा।
आप अगर इसके बारे में बाकी डिटेल्स जानना चाहते हैं तो आप ऑफिशल वेबसाइट पर आसानी से विजिट कर सकते हैं। यूनियन बैंक के ऑफिशल वेबसाइट पर आपको इस बहाली से जुड़े सभी जानकारी आसानी से मिल जाएंगे।



