MP IMD Weather Alert: मप्र के इन 11 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, वज्रपात की संभावना

MP IMD Weather Alert: Alert of rain with thunderstorm in these 11 districts of MP, possibility of lightning

MP IMD Weather Alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है । मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा जिलों में ग्राम चमक के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना बनी है। मानसून की विदाई के बाद एक नया सिस्टम बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। अगले दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना बनी है। 

कृषकों के लिए विशेष सलाह
वर्तमान मौसम की स्थिति में रबी फसलों के लिए खेत की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए जुताई और पाटा ठीक से लगाना चाहिए।
 किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेतों में खरीफ फसलों के अवशेष न जलायें। जो सभी फसलों की गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित करते हैं।
किसानों को सलाह दीजाती है कि वे खरीफ फसलों के अवशेषों को मिट्टी में मिला दें। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। इसका उपयोग मिट्टी के वाष्पीकरण को कम करने और मिट्टी की नमी को संरक्षित करने के लिए मल्चिंग के रूप में किया जा सकता है।
खेत में कटी हुई सोयाबीन को हल्की बूंदाबांदी से बचाने के लिए आवश्यक तैयारी करे तथा कटी हुई फसल को इकट्ठा कर ढकने की व्यवस्था करें। जल्दी पकने वाली चावल की किस्मों की कटाई जारी रखें। मध्य-पछेती और पछेती धान की किस्मों (दाना भरने की अवस्था) में अधिकतम 5 सेमी जल स्तर बनाए रखें। कीट संक्रमण का ध्यान रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button