Railway ticket booking: जरूरी खबर! यात्रियों के लिए रेलवे ने बदले नियम, 1 नवंबर से होंगे लागू

Railway ticket booking:
Railway ticket booking

Railway ticket booking: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।रेलवे के द्वारा टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।रेल मंत्रालय के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी करके यह बताया गया है कि अब एडवांस रिजर्वेशन की समयसीमा 120 दिनों से घटा कर 60 दिन कर दी गई है। यह नया नियम 1 नवंबर 2024 को लागू हो जाएगा।

पहले से बुक टिकटों पर नहीं पड़ेगा इसका असर (Railway ticket booking)

रेलवे के द्वारा यह जानकारी भी दिया गया है कि जो टिकट पहले से बुक किया गया है उसपर इसका असर नहीं होगा। वर्तमान में भी लोग 31 अक्‍टूबर तक 120 दिनों के भीतर रिजर्वेशन करवा सकते हैं। रेल मंत्रालय ने कहा है कि 4 महीने पहले टिकट एडवांस बुक करने के बाद बड़े पैमाने पर लोग टिकट रद्द कर देते थे। लेकिन 7 दिन पहले एडवांस बुकिंग पर टिकट कम कैंसिल किया जाएगा।

कम दूरी की ट्रेन के टिकट बुकिंग में कोई बदलाव नहीं

रेल मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि ऐसी ट्रेन जो एक ही दिन में अपनी यात्रा पूरी कर लेती हैं उन ट्रेनों में अभी 30 दिन पहले ही टिकट की बुकिंग होती है। जो ट्रेन एक दिन में ही गंतव्य स्थान तक पहुंच जाती है उसके लिए नियमों बदलाव नहीं किया गया है।

विदेशी पर्यटक 1 साल पहले ही कर सकते हैं टिकट बुक

रेल मंत्रालय की तरफ से विदेशियों को दी जाने वाली इस सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विदेशी पर्यटक 1 साल पहले ही ट्रेन में टिकट की बुकिंग कर सकते है।

Also Read:Indian Railway : यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कंफर्म टिकट के बिना भी रिजर्वेशन डब्बे में कर सकते सफर, रेलवे ने बदले नियम!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button