UPSC Success Story: सीनियर अफसर द्वारा अपमान किए जाने के बाद कांस्टेबल के पद से दिया इस्तीफा,फिर क्रैक किया UPSC , जानिए उदय कृष्ण रेड्डी की कहानी

UPSC Success Story
UPSC Success Story

UPSC Success Story: कुछ अपमान ऐसे होते हैं जो हमारे जिंदगी को बदल देते हैं। आज हम आपको एक पुलिस कांस्टेबल की कहानी बताएंगे जिसने अपने अपमान का बदला लेने के लिए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।

हम आपको उदय कृष्णा रेड्डी की कहानी बताने वाले हैं। उदय कृष्ण रेड्डी पुलिस डिपार्टमेंट में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे तब उनका अपमान हुआ था। एक सीनियर ऑफिसर ने उनका खूब अपमान किया जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और 6 साल तक कड़ी मेहनत किया। 6 साल कड़ी मेहनत करने के बाद उन्होंने यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। तो आईए जानते हैं उदय कृष्ण रेड्डी की कहानी।

60 पुलिस कर्मियों के सामने हुआ था अपमान (UPSC Success Story)

UPSC Success Story
UPSC Success Story

उदय कृष्ण रेड्डी का एक सीनियर ऑफिसर ने 60 पुलिस कर्मियों के सामने खूब अपमान किया था जिसके बाद उनका दिल टूट गया। इस अपमान के बाद उन्होंने कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी। 2013 से 2018 तक उदय कृष्ण रेड्डी आंध्र प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उन्होंने नौकरी छोड़ने के बाद संकल्प लिया कि वह आईएएस ऑफिसर बन के दिखाएंगे।

UPSC CSE क्रैक कर पाई 780वीं रैंक (UPSC Success Story)

UPSC Success Story
UPSC Success Story

कांस्टेबल के पद से इस्तीफा देने के बाद उदय कृष्ण रेड्डी ने कड़ी मेहनत की और कड़ी मेहनत के बदौलत उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। 2023 में उन्हें यूपीएससी में 780वीं रैंक मिला।

Also Read:Success Story: पहले IIT, फिर UPSC में किया टॉप, छोड़ दिया IAS का भी पद, अब यूट्यूब से छाप रहे पैसा, जानें कौन ये धुरंधर

छोटी सी उम्र में छूट गया माता-पिता का साथ, दादी ने की परवरिश

उदय कृष्ण रेड्डी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के सिंगरायकोंडा मंडल के उल्लापलेम गांव के रहने वाले हैं। छोटी सी उम्र में उनके माता-पिता का निधन हो गया जिसके बाद उनके दादी ने उनको पाल पोसकर बड़ा किया।

उदय कृष्ण रेड्डी की कहानी युवाओं को मोटिवेट करने वाली है। यह कहानी हमें बताती है कि अगर हम ठान ली तो जीवन का कोई भी काम हमारे लिए मुश्किल नहीं है और हर क्षेत्र में हम मेहनत के बदौलत सफलता पा सकते हैं।

Also Read:UPSC Success Story: गरीबी ऐसी की करना पड़ा मजदूरी, एक वक्त की रोटी के लिए तरसता था परिवार, कठिन संघर्ष के बदौलत राम भजन बने IAS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button