Cobra Aur Bichhu ka video: बिच्छू को देख सांप की हवा हुई टाइट, वीडियो को देख उड़ जाएंगे होश

Cobra Aur Bichhu ka video: अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। कई वीडियो एंटरटेन करने वाले होते हैं वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक सांप और बिच्छू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बिच्छू अपने डंक से सांप को अपने बस में कर लिया है।
सांप के बिल में घुस गया बिच्छू (Cobra Aur Bichhu ka video)
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बिच्छू सांप के बिल में घुस जाता है जिसे देखकर सांप सतर्क हो जाता है और उससे मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाता है। भले ही बिच्छू छोटा है लेकिन वह जमकर सांप को डंक मार रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
सांप और बिच्छू का हुआ आमना सामना
सांप का घर आमतौर पर उसका बिल ही माना जाता है। लेकिन वीडियो में सांप ने ईंट से बने एक छोटे से घर को अपना अड्डा बनाया हुआ है। सांप बिच्छू को अपने घर में आते देखा है तो उसकी हालत खराब हो जाती है और दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है।5 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
उनकी इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक भी किया हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि ‘ दोनों की लड़ाई होती तो सांप ही जीतता ‘। दूसरे यूज़र ने लिखा है कि” इसका पार्ट 2 कब आएगा “। इस वीडियो पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में वैध होंगे अवैध निर्माण, फिर नहीं होगी कोई परेशानी, ये हैं आखरी तारीख



