MP Weather Update: हरदा, इंदौर सहित MP के 23 जिलों में वज्रपात और झंझावात का अलर्ट, जाने मौसम का हाल
MP Weather Update: Alert of lightning and storm in 23 districts of MP including Harda, Indore, know the weather condition

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ वज्रपात होने और झोकेदार हवाएं चलने की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी किए गए एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के हरदा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिले के गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है।
मप्र के इन जिलों से हुई मानसून की विदाई
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून की फिर कई जिलों से विदाई हो चुकी है। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून प्रदेश के नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, रीवा, शहडोल और सिंगरौली जिलों से जा चुका है।


