Betul Cracker Factory Sealed: पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 25 हजार रस्सीबम और 60 किलो बारूद बरामद

Betul Cracker Factory Sealed: Police raid on cracker factory, 25 thousand rope bombs and 60 kg gunpowder recovered

Betul Cracker Factory Sealed: बैतूल त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने पटाखा गोडाउनों का निरीक्षण शुरु कर दिया है। साईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहड़वा स्थित दरवाई पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। यहां अनुमति से अधिक बारूद और पटाखे रखे गए थे। पुलिस ने पांच गोडाउनों को सील कर दिया है। पिछले तीन सालों से इन गोडाउनों में पटाखा बनाने का काम चल रहा था।

सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई, जिसमें एसपी निश्चल एन. झारिया, एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी शालिनी परस्ते, गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया प्रमुख रूप से मौजूद थे। एसपी ने बताया कि रविवार की रात को साईखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रेहड़वा स्थित दरवाई पटाखा फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में बारूद और रस्सी बम मिले है। यह पटाखा फैक्ट्री बैतूल निवासी अनिल दरवाई की है। पटाखा फैक्ट्री का लायसेंस जरूर है, लेकिन यहां अनुमति से अधिक बारूद और पटाखे पाए गए। एसपी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में 15 किलोग्राम बारूद रखने की अनुमति है, लेकिन यहां 60 किलो बारूद का भंडारण पाया गया, साथ ही 25 हजार रस्सी बम बरामद हुए है।

– प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Oplus_131072

पटाखा फैक्ट्री पर एसडीएम राजीव कहार और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई हुई है। पटाखा फैक्ट्री से 60 किलोग्राम बारूद और 25 हजार रस्सी बम मिले है, जिनकी कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में 5 अलग-अलग गोडाउन थे, जिन्हें पूरी तरह से सील कर दिया है। इस मामले की और भी जांच चल रही है। जांच के बाद में और भी खुलासा होने की संभावना बनी हुई है। पटाखा फैक्ट्री के संचालक से फैक्ट्री के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उन्होंने कई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से इस पटाखा फैक्ट्री में फूलझड़ी और अनार रखने की अनुमति है, ना कि पटाखा बनाने की। पटाखा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कैमिकल को भी जब्त किया है।

2021 से चल रही थी फैक्ट्री

पत्रकारवार्ता में पुलिस ने बताया कि जिस पटाखा फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई है, उसका लाइसेंस 2021 में लिया गया है। फैक्ट्री संचालक द्वारा इसे समय-समय पर रिन्यूअल किया गया। इस वर्ष भी पटाखा फैक्ट्री के लायसेंस को 2028 तक के लिए रिन्यूअल किया है। प्रशासनिक लापरवाही की बात यह है कि 2021 से फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था, लेकिन अब जाकर पटाखा बनाने की खबर लग पाई। इसमें कहीं ना कहीं प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है। पटाखा फैक्ट्री में पुलिस को कई अनियमितताएं भी मिली है। फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। संचालक द्वारा लायसेंस के नियमों का उल्लंघन करते हुए पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

Oplus_131072

लायसेंस किसी और के नाम और संचालन कोई और कर रहा था

पुलिस के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री का लायसेंस विकास नगर बैतूल निवासी अनिल पिता सीताराम दरवाई के नाम से है। मौके पर पुलिस को लायसेंस धारी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि अनिल नीमच जिले में विगत 6 माह से एथेनॉल की फैक्ट्री में कार्य कर रहा है। पटाखा फैक्ट्री का संचालन उसका भाई राजेश कर रहा था। पुलिस ने राजेश दरवाई को गिरफ्तार कर लिया है। लायसेंस धारी आरोपी अनिल दरवाई को गिरफ्तार करने के लिए बैतूल से पुलिस टीम को नीमच भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 287, 288, बीएनएस 2023, 5/9 बी विस्फोटक अधिनियम 1984, 14 (1ए), बालक और कुमार श्रम प्रतिशेश और विनियम 1986 के तहत कार्रवाई की है।

बिहार के मजदूरों से करवाया जा रहा था काम

Oplus_131072

पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में काम करते 11 मजदूर पाए गए। यह सभी मजदूर बिहार के होना बताया जा रहा है। बिहार से लाए गए सभी मजदूरों को फैक्ट्री परिसर में ही रूकवाया था। स्थानीय मजदूरों को इसलिए काम से नहीं लगाया गया, ताकि पटाखा बनाने के संबंध में जानकारी लीक ना हो जाए। इन मजदूरों में कुछ नाबालिग मजदूर भी पाए गए। इन मजदूरों से कैमिकल से बारूद बनाने और पटाखा बनाने का काम करवाया जा रहा था।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

पटाखा फैक्ट्री में की गई कार्रवाई में बैतूल एसडीएम राजीव कहार, एसडीओपी शालिनी परस्ते, गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया, निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उप निरीक्षक दिलीप यादव, रणधीर सिंह राजपूत, उत्तम मस्तकार, पूनम साहू, सहायक उप निरीक्षक किशोरीलाल सल्लाम, प्रधार आरक्षक चंद्रकिशोर, मयूर, विनय, बलवीर, आरक्षक अनिरूद्ध यादव, नरेन्द्र धुर्वे, सुरजीत, दीपेन्द्र सिंह समेत सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गुजरात ले जाकर बेचते थे पटाखे
पुलिस ने खुलासा किया है

कि रेहड़वा स्थित पटाखा फैक्ट्री में बने पटाखों को जिले में ना बेचकर पटाखों को गुजरात सहित अन्य राज्यों में बेचा जा रहा था। जो रस्सीबम मिले है, वह रस्सीबम बड़े साइज के और इस तरह के रस्सीबम बैतूल में कम बिकते है। पटाखा बम बनाने की पोल ना खुल जाए इसलिए पटाखों को दूसरे राज्य में ले जाकर बेचने का काम किया जा रहा था। पुलिस इसकी भी तस्दीक में लगी है कि आखिरकार किस-किस राज्य में पटाखे बेचे जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने और पूछताछ के बाद ही और खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button