Betul Road Accident :  सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाज नही मिलने पर अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Betul Road Accident: Two people died tragically in a road accident, family members created ruckus in the hospital after not getting treatment.

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के भैंसदेही के आमला-झल्लार मार्ग पर वाघमारे के खेत के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में पोहर निवासी 40 वर्षीय जगदीश  अड़लक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय अंकुश  वाघमारे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। उपचार में देरी होने के कारण अंकुश ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में मालेगांव निवासी भूपेन्द्र पिता धर्मराज वाघमारे तथा सुनिता जगदीश अड़लक (38) निवासी पोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस समय पर नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें निजी वाहन से बैतूल रवाना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई तथा नारेबाजी की गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर एसडीएम अजीत मरावी, एसडीओपी भूपेन्द्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button