SSC Recruitment 2025: SSC ने 34000 से अधिक पदों पर निकाली बंपर भर्ती , जल्द करें आवेदन, अंतिम डेट है नजदीक

SSC Recruitment 2025: आप अगर भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। SSC ने जीडी कांस्टेबल के पदों पर बंपर बहाली निकाली है। इसके लिए 5 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म 14 अक्टूबर तक भरा जाएगा।तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
फौज में शामिल होने का है सुनहरा मौका (SSC Recruitment 2025)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीएपीएफ और अर्धसैनिक संगठनों में कुल 39,481 रिक्त पदों को भरा जाएगा ।इसमें बीएसएफ (BSF), सीआईएसएफ (CISF), सीआरपीएफ (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB) और अन्य बलों के लिए बहाली निकाली गई है।
SSC GD Constable Eligibility
SSC GD कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए आपको दसवीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही आपकी उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। बता दे की विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में आरक्षण के अनुसार छूट दी जाएगी।
SSC Bharti GD Salary
सैलरी-जीडी कांस्टेबल को पे लेवल 3 के मुताबिक 21,700-69,100/- रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। वहीं एनसीबी में सिपाही पद की सैलरी (18,000-56,900/-) है।
जानिए चयन की प्रक्रिया
चयन के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी और इसके बाद फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगा ।
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए ₹100 शुल्क देना होगा। वहीं दूसरी तरफ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को और महिलाओं को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
*इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं अप्लाई*
फॉर्म में करेक्शन डेट
अभ्यर्थी अपने फॉर्म में 5 नंवबर से 7 नवंबर 2024 तक करेक्शन कर सकेंगे।
जानिए कब होगी परीक्षा
परीक्षा को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक नोटिस नहीं जारी की गई है। लेकिन संभावित रूप से परीक्षा जनवरी-फरवरी 2025 में ली जा सकती है।



