October Me Kounsi Fasal Lagaye: अक्टूबर में इन फसलों की खेती कर आप बन सकते हैं मालामाल, कम खर्च में होगा तगड़ा मुनाफा

October Me Kounsi Fasal Lagaye: भारत एक कृषि प्रधान देश है। आज भी भारत में ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर लोग खेती पर ही निर्भर है। हालांकि आज के समय में खेती के माध्यम से भी लोग लाखों करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं। अक्टूबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने में रबी फसल की खेती की जाती है। आज हम आपको पांच ऐसी फसलों के बारे में बताएंगे जिससे अक्टूबर के महीने में आप अपने खेतों में लगाकर मालामाल बन सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इन फसलों को लगाने में ज्यादा खर्च नहीं आता और आसानी से आप इन फसलों की खेती कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
अक्टूबर के महीने में लगाएं ये फसल (October Me Kounsi Fasal Lagaye)
अक्टूबर के महीने में रबी फसलों की खेती की जाती है। आप इस सीजन में गेहूं, जौ, चना, मटर, मक्का जैसी फसलों को लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इन फसलों को अक्टूबर के महीने में खेतों में लगाया जाता है और फरवरी मार्च में इसकी कटाई हो जाती है। यह सभी फसले कम तापमान में भी अच्छी उपज देते हैं।
आप अक्टूबर के महीने में आलू, टमाटर, बैंगन, भिंडी, पालक और गाजर जैसी सब्जियों की खेती कर सकते हैं। इन सब्जियों की खेती करने से अच्छा मुनाफा होगा और इनकी खेती करने में खर्च भी कम लगता है। आज के समय में किसान आधुनिक तरीके से खेती करते हैं और पहले से अधिक कमाई करते हैं। सब्जियों की खेती आधुनिक तरीके से कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आप इनका प्रॉपर देखभाल करें। अनदेखी के कारण आपका फसल खराब हो सकता है।
गेहूं की खेती

अक्टूबर के महीने में रबी फसलों की खेती बाड़ी पैमाने पर होती है। इसी महीने में आप अपने खेतों में गेहूं की फसल लगा सकते हैं। मध्य अक्टूबर से मध्य नवंबर तक गेहूं की फसल लगाने से इसकी उपज अच्छी होती है। आधुनिक तरीके से गेहूं की खेती कर आप मालामाल बन सकते हैं।
जौ की खेती

अक्टूबर के महीने में आप जौ की खेती कर सकते हैं इससे आपको काफी अच्छा मुनाफा होगा। आधुनिक तरीके से जौ की खेती करने के साथ आपको इस फसल के सिंचाई का ध्यान रखना होगा। मध्य नवंबर तक जौ की फसल लगाने का टाइम अच्छा होता है। इस फसल की खेती करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
चने की खेती

अक्टूबर के महीने में आप चने की खेती कर सकते हैं यह भी आपको अच्छा मुनाफा देगा। चने की बुवाई 20 नवंबर तक कर लेनी चाहिए और बुवाई के 25-30 दिन बाद निराई-गुड़ाई से खरपतवार को नियंत्रित करना चाहिए। आधुनिक तरीके से चने की खेती करके आप मालामाल बन सकते हैं।
मटर की खेती

मटर एक रबी फसल माना जाता है और अक्टूबर के महीने में इस फसल की बुवाई की जाती है। मटर की खेती कर रहे हैं तो सिंचाई का भरपूर ध्यान रखें इसके साथ ही ध्यान रखें आपके खेतों में खरपतवार नहीं रहे। कम खर्च में मटर की खेती कर आप मालामाल बन सकते हैं।



