Betul Mandi Bhav 30 September : आज 30 सितंबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, 7 हजार 124 बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 30 September: Betul Mandi Bhav today 30 September 2024, arrival of produce was 7 thousand 124 sacks
Betul Mandi Bhav 30 September : सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 30 सितंबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 7 हजार 124 बोरे रही। 4643 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1853 बोरे , मक्का की आवक 519 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 4643 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
- यह भी पढ़े:- Earthquake News Today: महाराष्ट्र और बैतूल के कई हिस्सों में महसूस किये भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग
मूंग के उपज की आवक 07 बोरे रही
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 3301 से लेकर 7300 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7400 प्रति किवंटल के पार है।

