PM Internship Scheme: हर महीने युवाओं को मिलेंगे 5 हजार, सरकार शुरू करने जा रही है शानदार स्कीम, जानिए डिटेल्स

PM Internship Scheme
PM Internship Scheme

PM Internship Scheme : केंद्र सरकार समय-समय पर ऐसी कई योजनाएं लेकर आती है, जिनका लाभ महिलाओं और युवाओं को मिलता है। इसी तरह की एक और योजना केंद्र सरकार शुरू करने जा रही है, जिसका नाम है पीएम इंटर्नशिप योजना।

इस योजना में इंटर्नशिप करने के लिए रहने और खाने का खर्च सरकार के द्वारा दिए जाने वाली राशि से हो जाएगा। बाकी खर्च कंपनी के द्वारा वहन किया जाएगा।

इसका सीधा लाभ युवाओं को मिलेगा और उन्हें रोजगार में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें हर महीने 5000 रुपये की राशि भी प्रदान की जायेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई में पेश बजट में इस योजना की घोषणा की थी। सरकार की तरफ से इस योजना को लेकर दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जा सकते हैं। सरकार पीएम इंटर्नशिप योजना को जल्द-से-जल्द शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है।

इसके लिए जल्दी सरकार के द्वारा नया पोर्टल डेवलप किया जाएगा। इस शानदार योजना के अंतर्गत युवाओं को इंटर्नशिप मिलेगा और स्किल ट्रेनिंग के बाद युवा अच्छी नौकरी पा सकते हैं। तो आईए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से…

बजट में प्रस्तावित थी PM Internship Yojana

PM Internship Scheme
PM Internship Scheme

बजट 2024 में इंटर्नशिप योजना प्रस्तावित की गई थीं। इसे अब सरकार के द्वारा जल्द ही शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार के कारपोरेट मामलों का मंत्रालय के द्वारा जल्द ही इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के लिए अगले हफ्ते घोषणा किया जा सकता है।

जानिए क्या है योजना की शर्त

इस योजना का लाभ उठाने के लिए युवाओं को कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

– योजना का लाभ उठाने के लिए युवाओं की उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

– परिवार का सालाना इनकम 8 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।

– फॉर्मल डिग्री या फिर नौकरी करने वाले उम्मीदवार इस योजना का हिस्सा नहीं बनेंगे।

– ये उम्‍मीदवार ऑनलाइन कोर्स या वोकेशनल ट्रेनिंग में शामिल हो सकते हैं.

इस योजना के लाभ

यह योजना युवाओं को कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के अनुसार स्किल डेवलपमेंट के जरिए उन्हें नौकरी व रोजगार दिलाने में मददगार साबित होगा। अभी तक इस योजना के लिए कई बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इस योजना से जुड़ने के बाद नौकरी मिलने में आसानी होगी।

हर इंटर्न को स्‍टाइपेंड दी जाएगी। इस योजना के तहत युवाओं को 5000 रुपये हर महीने मिलेंगे। इसके लिए 500 रुपये कंपनियों के CSR फंड से मिलेंगे, जबकि 4500 रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कंपनियों और युवाओं के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करना है, ताकि युवाओं को आसानी से नौकरी मिल सके और कंपनियों को अच्छे स्किल वाले कर्मचारी मिलें।

Also Read:MP Today News- खाद- बीज की कालाबाजारी रोकने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए कड़े निर्देश, बारिश से खराब हुई फसलों का होगा सर्वे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button