MP Class 5th 8th Exam 2025 Pattern: मध्य प्रदेश बोर्ड ने क्लास पांचवी और आठवीं का एग्जाम पैटर्न किया जारी, जानें क्या हुआ है बदलाव

MP Class 5th 8th Exam 2025 Pattern
MP Class 5th 8th Exam 2025 Pattern

MP Class 5th 8th Exam 2025 Pattern: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सभी सरकारी स्कूल, मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल, अनुदान प्राप्त करने वाले स्कूल और डाईस कोड प्राप्त करने वाले मदरसों में क्लास 5 और कक्षा 8 में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए NCERT द्वारा पाठ्य पुस्तकों एवं पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा लेने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा इस बार एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है। तो आईए जानते हैं इस बार एग्जाम पैटर्न में क्या है नया…

निर्देशों में क्या कहा गया ?

शिक्षा विभाग के द्वारा जो दिशा निर्देश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि राज्य के सभी स्कूल अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन राज्य शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के आधार पर दिए गए प्रश्न-पत्रों और निर्धारित समय-सारणी अनुसार कराये । शासकीय स्कूलों के लिये अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्र राज्य स्तर से निर्मित कराये जायेंगे। इसके साथ ही साथ और शासकीय स्कूल में भी परीक्षा ब्लूप्रिंट के आधार पर दिए गए प्रश्नों से कराए जाएंगे। छात्रों और शिक्षकों के सुविधा के लिए दिशा निर्देश को मध्यप्रदेश राज्य एजुकेशन पोर्टल की वेबसाइट https://www.educationportal.mp.gov.in/ पर भी अपलोड कर दिया गया है।

जानिए क्या होगा एग्जाम का पैटर्न (MP Class 5th 8th Exam 2025 Pattern)

आपको बता दे कि राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश में मार्किंग के साथ-साथ एग्जाम पैटर्न की जानकारी भी दे दी गई है। नीचे दी गई तालिका में आप एग्जाम पैटर्न की जानकारी देख सकते हैं और आप चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट https://www.educationportal.mp.gov.in/ पर विजिट करके भी एग्जाम का पैटर्न और बाकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्नों का प्रकार, प्रश्नों की संख्या तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक

वस्तुनिष्ठ=5 1 अंक
खाली स्थान भरो=5 1अंक
अति लघु उत्तरीय= 6 2 अंक
लघु उत्तरीय प्रश्न 6 (50 शब्दों में उत्तर) 3 अंक
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 4 (100 शब्दों में उत्तर) 5 अंक
सरल प्रश्न 20 फीसदी –
औसत प्रश्न 60 फीसदी –
कठिन प्रश्न 20 फीसदी

Also Read:MP Agriculture News: किसानों के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन खरीदी, इतनी मिलेगी MSP

Related Articles

Back to top button