MPPSC vacancy: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में इन पदों पर निकली बंपर बहाली, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, देखे डिटेल्स

MPPSC vacancy: आप अगर मध्य प्रदेश के निवासी हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा बंपर बहाली निकाली गई है। आयोग के द्वारा लगातार रिक्तियां निकाली जा रही है। आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में करीब 850 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
1 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आपको 4 अक्टूबर तक आयोग कार्यालय में आवेदन की मूल प्रति जमा करना है।
कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी नियुक्तियां (MPPSC vacancy)
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है और जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर 90 दिनों के कांट्रेक्ट बेस पर ये भर्तियां की जा रही हैं। या भारती मेडिकल ऑफिसर के पदों पर की जाएगी।
नोटिफिकेशन का आधार पर अनारक्षित श्रेणी में 151, SC के 421, ST के 90 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 151, EWS कमजोर वर्ग के 82 पद निर्धारित किए गए हैं। यह सभी नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के आधार पर नियुक्ति होगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ नोटिफिकेशन
आयोग के द्वारा वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आयोग के नोटिफिकेशन के आधार पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल भी जारी किया गया है। ये परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया जा चुका है।



