
बैतूल– बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें डायल 100 की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार 2 युवक जो राज मिस्त्री का काम करते है। दोनों युवक बाईक से ब्रह्मणवाड़ा से चैनपुर वेयर हउस में काम करने जा रहे । बराई घाट में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई हादसे में ब्रह्मणवाड़ा निवासी अमित पिता युवराज बागड़े 26 वर्ष, धर्मेद्र पिता सबलू कवडे 30 वर्ष घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को डायल 100 से मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया है।
Back to top button