MP Weather Alert: इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम सहित मप्र के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने आगामी दिनों कैसे रहेगा मौसम
MP Weather Alert: Rain alert in 42 districts of MP including Indore, Bhopal, Narmadapuram, know how the weather will be in the coming days

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी है। आगे आने वाले दिनों में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना बनी है। मानसून के कमजोर पढ़ने के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना कम बनी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 20 सितंबर तक कई जिलों में मौसम साफ रहेगा।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज जिलों में। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पांढर्णा जिलों में घर चमक के साथ भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


