नदी के किनारे सेल्फी ले रहे थे लोग, तभी आया उफान और बहा लें गया सबकुछ, इस Viral Video को देख कांप जाएगी आपकी रूह

Viral Video
Viral Video

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसको देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे में सरकार अक्सर लोगों को चेतावनी देता है की नदी के किनारे ना जाए लेकिन फिर भी लोग सेल्फी वीडियो के चक्कर में नदी के किनारे जाते हैं। सोशल मीडिया पर सेल्फी के एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह वीडियो बेहद खतरनाक है।

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं की नदी के किनारे खड़ा होकर कैसे टूरिस्ट अपना वीडियो बना रहे हैं तभी नदी की एक तेज धारा उफनती हुई आती है और सभी लोगों को अपने साथ बहा कर लेकर चली जाती है। बता दे कि यह वीडियो चीन का है।

एशिया के सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले तूफान सुपर टायफुन यागी ने चीन फिलीपींस और वियतनाम में कहर बरपाया है। इस तूफान की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच तूफान में फंसे कुछ पर्यटक नदी के तेज बहाव के पास वीडियो बना रहे थे। तभी अचानक से एक तूफान आता है और सभी पर्यटकों को अपने साथ बहा कर लेकर चला जाता है। इसमें से कुछ लोग तो बच जाते हैं लेकिन कई लोग नदी के बहन के साथ बह जाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस वीडियो को @volcaholic नाम के यूजर ने शेयर किया है और साथ ही लिखा है कि ” चेतावनी यह बेहद परेशान करने वाला है”।

600000 से अधिक लोगों ने देखा वीडियो (Viral Video)

आपको बता दे अभी तक इस वीडियो को 6 लाख 91 हजार लोगों ने देखा है और लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यह लोग मूर्ख है। वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा है की प्रकृति हमेशा जीत जाती है। वहीं तीसरे यूज़र ने लिखा है कि ऐसी जगह पर वीडियो ना लेने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

Also Read:Viral Video: तलाकशुदा महिला ने पति से हर महीने मांगी भारी भरकम रकम, महिला जज ने दिया करारा जवाब, वकील की बोलती बंद

Related Articles

Back to top button