Viral Video: तलाकशुदा महिला ने पति से हर महीने मांगी भारी भरकम रकम, महिला जज ने दिया करारा जवाब, वकील की बोलती बंद

Viral Video: Divorced woman demanded a huge amount of money from her husband every month, female judge gave a befitting reply, lawyer was left speechless

Viral Video: एक तलाकशुदा महिला ने अपने पति से प्रति महीने मेंटेनेंस की भारी भरकम राशि की मांग कर दी। राशि की मांग सुनकर महिला जज भी चौंक गई और उन्होंने महिला के वकील को करारा जवाब दिया और बोलती बंद कर दी। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।  यह वीडियो कर्नाटक हाई कोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक एक महिला का अपने पति से तलाक हुआ है। तलाक के बाद महिला ने अपने पति से प्रतिमाह मेंटेनेंस के 6 लाख 16300  राशि की मांग कर दी।

इस केस को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई। तलाकशुदा महिला के वकील ने जज के सामने भारी भरकम राशि की मांग कर दी। इसे देख महिला जज भड़क गई। जज ने कहा कि कौन महिला प्रतिमाह इतनी  अधिक रुपए खर्च करती है। आप नियमों का पूरी तरह से गलत फायदा उठा रहे हो। इसके बाद महिला के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट महंगे ब्रांडेड कपड़े पहनती है और मांगे रेस्टोरेंट में भोजन करती है। महिला जज ने कहा कि जब आपके क्लाइंट को इतने महंगे कपड़े पहने और महंगे रेस्टोरेंट में खाना खाने का शौक है तो वह खुद ही इतने पैसे कमाकर क्यों नहीं खर्च करती है। जज के कड़े तेवर देख वकील की भी बोलती बंद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। हालांकि यह वीडियो कहां का है यहां अभी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। 

https://x.com/LogicJourney/status/1826236277282521195?t=hdZj6kwf8LouqAC6MZy5RQ&s=19

Oplus_131072

 

Related Articles

Back to top button