MP News: 16 सितंबर को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश की हुई घोषणा, ये हैं वजह

MP News: मध्य प्रदेश के छात्रों और सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राज्य में 16 सितंबर के सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन स्कूल बैंक सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
16 सितंबर सोमवार को ईद ए मिलाद वारावफात है, इस दिन सभी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे, इसके अलावा 17 सितंबर को पूरे देश में विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी, इसलिए 17 सितंबर को भी राज्य मे छुट्टी रहेगी। 15 सितंबर को रविवार है। ऐसे मे 3 दिन स्कूल और दफ्तरों में लगातार छुट्टी रहेगी।
MP News: 16 सितंबर को हैं ईद ए मिलाद वारावफात की छुट्टी
16 सितंबर को इस बार ईद ए मिलाद वारावफात है, इस्लाम धर्म की बात करें तो उनके लिए वारावफात काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। मुस्लिम लोगों के लिए यह दिन काफी महत्व रखता है। इसलिए इस दिन स्कूल कॉलेज दफ्तर बंद रखने का ऐलान किया गया।
17 सितंबर को भी रहेगी छुट्टी
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है और इस दिन पूरे देश में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है। यह सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के साथ में पुत्र भगवान विश्वकर्मा का जन्म दिवस है। इस दिन स्कूल कॉलेज और दफ्तर में छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा 15 सितंबर को रविवार है, रविवार होने की वजह से वजह से बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है।



