DA-DRA Hike Update: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हो सकती है इतने परसेंट की बढ़ोतरी

DA-DRA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इस बार सितंबर के महीने में महंगाई भत्ते का ऐलान नहीं होगा।उम्मीद है कि इस बार महंगाई भत्ते का ऐलान दिवाली के अवसर पर किया जाए।
अक्टूबर में होगी केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक (DA-DRA Hike Update)
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है। आपको बता दे मौजूदा समय में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का दर्द 50% है और अगर इसमें 4% की बढ़ोतरी होती है तो यह 54% हो जाएगा। हालांकि अभी इस पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
कितना बढ़ेगा DA और DRA ?
मिली जानकारी के अनुसार सितंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में तीन से चार परसेंट महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है। मार्च 2024 में सरकार ने महंगाई भत्ते में चार परसेंट की बढ़ोतरी की थी। महंगाई भत्ते बढ़ोतरी होने के बाद बेसिक सैलरी 50% हो गया था। एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
आठवें वेतन आयोग की मांग हुई तेज
केंद्र सरकार के कई कर्मचारी संघ आठवें वेतन आयोग के गठन की लगातार मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से इस आयोग की गठन में किसी भी तरह की जल्दबाजी देखने को नहीं मिल रही हैं। आठवां वेतन आयोग को लेकर अभी किसी भी तरह का जानकारी सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि कब आठवां वेतन आयोग लागू होता है।
Also Read:Betul Crime News Today: पुलिस ने हत्या की घटना का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार



