Betul Crime News Today: पुलिस ने हत्या की घटना का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार
Betul Crime News Today: Police revealed the murder incident, two accused arrested, one absconding
Betul Crime News Today: बैतूल जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया यह कि वह कभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए बताया की फरियादी भूता पिता मूलचंद धुर्वे निवासी ग्राम बानाबेहड़ा थाना शाहपुर ने 7 सितंबर 2024 को सुबह करीब 06:00 बजे सूचना दी कि उसका रिश्तेदार सुरेश उईके, जो खेत जा रहा था, सम्मू मरकाम के खेत के पगडंडी पर चित अवस्था में पड़ा मिला। सुरेश के सिर और चेहरे पर चोटें लगी थीं और खून बह रहा था। उसके पास एक पत्थर पड़ा था। सुरेश उईके की मृत्यु हो चुकी थी।
घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी निश्चल झरिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल जोशी अधिकारी पुलिस शाहपुर मयंक तिवारी एवं जिला FSL प्रभारी इंस्पेक्टर आबिद अंसारी द्वारा थाना प्रभारी शाहपुर एवं चौकी प्रभारी भौरा की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई गई।
फरियादी ने ग्राम कोटवार दीनू नागवंशी और सुरेश उईके की मौसी लिमको बाई को जानकारी दी कि सुरेश की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर में पत्थर मारकर की है। थाना शाहपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 311/2024 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इस तरह हुआए घटना का खुलासा
विवेचना के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि 6 सितंबर 2024 को सुरेश उईके को राजेश नागले और उसके दो दोस्तों के साथ गांव में देखा गया था। 5 सितंबर 2024 को सुरेश का राजेश और उसके दोस्तों के साथ झगड़ा भी हुआ था। संदेह के आधार पर पुलिस ने राजेश नागले और उसके दोस्तों की तलाश शुरू की। गठित टीम ने ग्राम चिखल्दा बुजुर्ग में राजेश नागले के घर पहुंचकर उसकी तलाशी ली, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। राजेश के भाई मुकेश नागले से पूछताछ करने पर राजेश के मोबाइल नंबर
सतीष लविस्कर और आशीष लविस्कर को ग्राम कास्दा खुर्द में पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दोस्त राजेश नागले के साथ मिलकर सुरेश उईके की हत्या की थी। राजेश नागले इटारसी की ओर भाग गया है, जिसकी तलाश जारी है। सतीष लविस्कर और आशीष लविस्कर को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई और उनके मेमोरेण्डम पर उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
- यह भी पढ़े:- Cobra Ka Video : कोबरा को पकड़कर मुंह में भर लिया और बनाने लगा रील, तभी हो गया खेल, देखें वीडियो
आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, निरीक्षक आबिद अंसारी, सउनि ओमप्रकाश गढ़वाल, आरक्षक नीरज, विनय प्रताप, धीरज, शिवेन्द्र, और साइबर सेल से आरक्षक राजेन्द्र और दीपेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



