MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के इन 17 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग में जारी की अलर्ट 

MP Weather Alert
MP Weather Alert

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है वहीं दूसरी तरफ बाढ़ की समस्या भी बढ़ने लगी है। राज्य के कई जिलों में पानी भर गया है जिसके वजह से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने वाली है और मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार आज तेज हवाएं भी चलेगी। तो आईए जानते हैं आज का मौसम।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी तेज बारिश (MP Weather Alert)

अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हस्दा बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ. धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकलां, सिगरौली, सीधी रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मेहर, पांढर्णा जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Also Read:MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के इन 12 जिलों मे होगी चमक गरज के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Related Articles

Back to top button