Ambani Donates Gold Crown to Ganesha: शादी के बाद अनंत अंबानी ने भगवान गणेश को भेंट किया 20 किलो सोने का मुकुट, इतनी हैं कीमत

Ambani Donates Gold Crown to Ganesha
Ambani Donates Gold Crown to Ganesha

Ambani Donates Gold Crown to Ganesha: आज 7 सितंबर से देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो गया है और मुंबई में लालबाग चा राजा की बहू प्रशिक्षित पहली झलक गुरुवार की शाम देखने को मिली थी।इस दौरान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गणपति को मुकुट दान दिया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस मुकुट को सोने से बनाया गया है जिसका वजन 20 किलो है और इसकी कीमत 15 करोड रुपए है।

गुरुवार को किया गया मूर्ति का अनावरण (Ambani Donates Gold Crown to Ganesha)

गुरुवार के दिन गणपति की मूर्ति का अनावरण हुआ जिसके बाद 20 किलो के सोने का मुकुट लालबाग चा राजा को पहनाया गया। इस मुकुट को अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के तरफ से दान दिया गया है। पिछले कई सालों से लालबाग फाउंडेशन से अंबानी ग्रुप जुड़ा हुआ है। मूर्ति के पूजा पाठ के साथी वह मूर्ति विसर्जन में भी भाग लेते हैं।

‘अंबानी फैमिली की भक्ति देख होता है गर्व’

‘लालबाग चा राजा’ मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा कि 20 किलो का सोने का मुकुट दान में अंबानी फैमिली की तरफ से लाया गया है। पहली झलक के बाद राजा को यह मुकुट पहनाया गया।अंबानी परिवार लंबे समय से मंडल से जुड़ा हुआ है और गणपति बप्पा के प्रति उनकी भक्ति देखकर हमें गर्व महसूस होता है।वे अक्‍सर इस उत्‍सव में शामिल रहते हैं।

अंबानी परिवार धार्मिक कार्यों में लीन रहता है और अक्सर पूजा पाठ में अंबानी के पूरे परिवार को देखा जाता है. अनंत अंबानी के शादी में भी पूजा पाठ देखने को मिला था।

Also Read:Betul News Today: कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर पहुंचकर 50 लाख जीतकर अपने शिक्षण संस्थान सृष्टि कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे बंटी वाडिवा

Related Articles

Back to top button