Sukanya samriddhi Yojana rules change: बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में करते हैं निवेश तो जान लें पूरी अपडेट

Sukanya samriddhi Yojana rules change: बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना एक शानदार स्कीम है। इसके तहत माता-पिता के द्वारा अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाया जाता है। इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किया जाता है जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित होता है। लेकिन अब सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में बदलाव कर दिया है।
सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में किया बड़ा बदलाव (Sukanya samriddhi Yojana rules change)
नए नियमों के मुताबिक अगर ऐसे शख्स ने बच्ची के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया है जो बच्चों के कानूनी अभिभावक या नेचुरल पेरेंट्स नहीं है तो उन्हें वह अकाउंट कानूनी माता-पिता या नेचुरल पेरेंट्स के नाम से ट्रांसफर करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो अकाउंट क्लोज कर दिया जाएगा और यह नियम अक्टूबर से लागू हो जाएगा।
जानिए किसपर लागू हो गया नियम
यह नियम बच्ची के उन दादा-दादी या नाना-नानी पर भी लागू होगा जो बच्ची के कानूनी अभिभावक नहीं हैं।
अभी तक क्या होता था?
अभी तक दादी नानी कोई भी बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अकाउंट खुलवा लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब कानूनी पेरेंट्स से बच्चों का अकाउंट खुलवा सकते हैं। 1 अक्टूबर से नियमों में बदलाव होगा।
सिर्फ ये ही खुलवा सकेंगे अकाउंट
नए नियम के तहत अब सिर्फ बच्ची के पेरेंट्स या कानूनी अभिभावक ही इस योजना के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। अगर अभी तक किसी दूसरे रिश्तेदार या शख्स ने बच्ची का अकाउंट खुलवाया है तो उसे उस अकाउंट को बच्ची के पेरेंट्स या कानूनी अभिभावक के नाम ट्रांसफर करना होगा। यह अकाउंट एक अक्टूबर तक ट्रांसफर करना होगा।
ट्रांसफर कराने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
अकाउंट की ऑरीजनल पासबुक
बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट,बच्ची के साथ रिश्ते का प्रूफ ,पेरेंट्स या कानूनी अभिभावक का सरकार की तरफ से जारी आईकार्ड



