MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के इन जिलों में अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार होने वाली बारिश की वजह से लोगों की परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होगी।

राज्य से गुजरेगी ट्रफ लाइन (MP Weather Alert)

भोपाल मे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। राज्य से एक ट्रफ लाइन गुजरेगी जिसके वजह से मध्य प्रदेश में 9 सितंबर तक भारी बारिश होगी। बैतूल नर्मदा पुरम और भोपाल में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश(MP Weather Alert)

 

मौसम विभाग ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के गुना, मऊगंज, सतना, निवाड़ी, मैहर, शिवपुरी, ग्वालियर, सीधी, रीवा, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़ , छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन जिलों भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर,मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांडुर्णा, अनुपपुर, शहडोल, डिहारी जिलों में गरज- चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

Also Read:MP News: मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 3300 रुपए तक बढ़ाया वेतन, आदेश जारी

Related Articles

Back to top button