शिवराज सरकार ने माफियाओं पर कसा शिकंजा- बबला शुक्ला
- बैतूल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष 23 मार्च को पूरे हो रहे हैं। 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा किए जाने को लेकर शुक्रवार 3:00 बजे भाजपा कार्यालय पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, बेतूल बाजार पूर्व नगर अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता में श्री शुक्ला ने कहा किप्रदेश में 2018 में झूट बोलकर कांग्रेस की सरकार बनी और 15 महीने बाद गिर गई। फिर भाजपा की पुनः सरकार बनी। शिवराज सरकार ने कोरोना काल मे अच्छा काम किया है। गरीबों की बहुत मदद की है। कोरोना महामारी में जिले में कई कोविड सेंटर खोले और अच्छा इलाज उपलब्ध किया है। संगठन ने सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाया है। गरीबो के लिए कई योजना चलाई है। माफियाओं पर शिकंजा कसा है। संबल योजना चालू हों रही है। बुजुर्गो के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा शरू होगी। फुटपाथ के लोगो के लिए राशि स्वीकृत की है। श्री शुक्ला ने कहा कि शिवराज सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है।