Related Articles

Betul Mandi Bhav 1 September 2026 : आज 01 सितंबर 2026 के बैतूल कृषि मंडी भाव, 4 हजार बोरे रही उपज की आवक
September 1, 2026

LPG Price Hike : महंगाई का लगा झटका, गैस सिलेंडरों के दाम में हुई बढ़ोतरी, जाने पूरी खबर
September 1, 2026

New Railway Track: मध्य प्रदेश में रेलवे को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल 978 किलोमीटर की चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे लाइन बिछाए जाने को लेकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक रेलवे द्वारा इटारसी से विजयवाड़ा तक 978 किलोमीटर चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए मिट्टी परीक्षण के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। इटारसी में मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि चौथी रेलवे लाइन इटारसी से जुझारपुर, बरेठा, मुलताई प्रभात पट्टन, पांढुर्णा से होते हुए नागपुर तक जाएगी। रेलवे लाइन बिछाने का काम हैदराबाद की आरवी एसोसिएट्स कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने इटारसी क्षेत्र में प्रारंभिक सर्वे किया है। रेलवे ट्रैक का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा 250 किलोमीटर ट्रैक क्षेत्र में आने वाले पुल पुलियों के पास से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। प्रथम दृश्य यह यह जानकारी सामने आ रही है कि इस चौथे रेलवे लाइन से मालगाड़ी चलेगी।
इटारसी और बैतूल से कई गांवों को किया चिन्हित
जानकारी के मुताबिक ट्रैक का निर्माण करने वाली कंपनी ने चौथी लाइन के लिए इटारसी के नौ और बैतूल के 88 गांव को चिन्हित किया है। सब कुछ ठीक रहा तो चौथी लाइन का काम भी शीघ्रता से प्रारंभ हो सकता है। ऐसे में कई किसानों की तुझे जमीन की आने की संभावना है।

