MP Weather Update: नया सिस्टम हो रहा है एक्टिव, मप्र के इन जिलों में इस दिन से होगी झमाझम बारिश

MP Weather Update: New system is getting active, these districts of MP will receive heavy rainfall from this day

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग भोपाल में शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजर में बताया कि छिंदवाडा, सिवनी जिलों में वज्रपात / झंझावात / भारी वर्षा (64.5-115.5 मिमी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मप्र के  विदिशा, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, पांढुर्णा  भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, निवाड़ी जिलो भारी से माध्यम बारिश की संभावना बनी है।

स्ट्रांग हो रहा नया सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक नया सिस्टम स्ट्रांग हो रहा है जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। आगामी 24 और 25 अगस्त को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।महाराष्ट्र तट से संलग्न पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर अन्य निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण मौसम में बदलाव होने वाला है

Related Articles

Back to top button