Betul Mandi Bhav 17 August 2024 : आज 17 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, आगामी तीन दिन तक मंडी रहेगी बंद
Betul Mandi Bhav 17 August 2024 : Betul Mandi Bhav today 17 August 2024, Mandi will remain closed for the next three days
Betul Mandi Bhav 17 August 2024 : शनिवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 17 अगस्त 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 5 हजार 744 बोरे रही। 3457 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1728 बोरे , मक्का की आवक 158 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। आगामी तीन दिन मंडी बंद रहेगी। रविवार और इसके बाद 19 और 20 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण 2 दिन मंडी बंद रहेगी।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 3457 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शनिवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में कमी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7200 से लेकर 7601 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8000 के पार है।
