Road Accident News: बैतूल इंदौर फोरलेन पर ढाबे में घुसी अनियंत्रित कार, देखिये पूरा वीडियो
Road Accident News: Uncontrolled car rams into a dhaba on Betul Indore four lane, watch full video
(मनोहर अग्रवाल)
Road Accident News: बैतूल इंदौर हाईवे पर एक कार और नियंत्रित होकर ढाबे में घुस गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात लगभग 10 बजे बैतूल ग्राम हिवरखेड़ी के पास राधारानी ढाबे में एक कार अनियंत्रित होकर अंदर घुस गई। घटना में 4 लोग घायल हो गए है। ढाबे की कुर्सियां भी टूट गई है। बताया जा रहा है कि कार नागपूर से इंदौर जा रही थी। तभी हादसा हो गया है। घायल 4 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घायलों में तीन पुलिसकर्मी होना बताया है।



