
Betul Today News: बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिलपटी में एक घर पर विस्फोटक पदार्थ फेंक दिया। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं। सभी लोगों को उपचार के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात लगभग 8:30 बजे सिलपटी में हितेंद्र चौर के घर पर बसंत कहार ने विस्फोटक फेंक दिया। इस विस्फोटक के फटने से जोरदार धमाका हुआ और घर की छत फट गई। इस घटना में कमलाबाई चौरे 75 वर्ष, मुकेश चौरे 40 वर्ष, चंद्राबाई चौरे 50 वर्ष और हितेंद्र चौरे को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को गंभीर हालत में शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां से दो लोगों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।