Crime News today: जुएं की फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुंआरी गिरफ्तार, 5 हजार 150 रुपये बरामद

Crime News today: Police raid on gambling den, 7 gamblers arrested, 5 thousand 150 rupees recovered

Crime News today: बैतूल मुलताई पुलिस ने सूचना के आधार पर जुएं के अड्डे पर दबिश दी। इस दौरान 7 जुंआरियों को जुंआ खेलते गिरफ्तार किया गया है। कई जुंआरी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पारडसिंगा में जुंआ संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान जुंआ खेलते 7 जुंआरियों को गिरफ्तार किया है।

इन जुंआरियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और 5 हजार 150 रूपए की राशि बरामद की गई। पुलिस टीम को देखते हुए कुछ जुंआरी भागने में भी कामयाब हो गए। गिरफ्तार किए गए जुंआरियों के खिलाफ जुंआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस जुंए की कार्रवाई से अन्य जुंआरियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। जुंआरियों को पकड़ने में मुलताई थाने के उपनिरीक्षक अमित पवार, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक अरविंद, प्रिंस, विवेक, सेवाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Related Articles

Back to top button