Betul Panchayat Inspection News: निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार को इन तीन पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक मिले नदारद

Betul Panchayat Inspection News: During inspection, the Naib Tehsildar found the secretaries and employment assistants of these three panchayats missing

Betul Panchayat Inspection News: कलेक्टर ने सचिव और रोजगार सहायकों को समय पर पंचायत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भी सचिव और रोजगार सहायक पंचायत में उपस्थित नहीं रहते जिसके कारण ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार  2 अगस्त खेड़ी सांवलीगढ़ वृत्त के नायब तहसीलदार ने  ग्राम पंचायत चांदबेहडा का निरीक्षण किया  यहां सचिव / रोजगार सहायक दोनों पंचायत में अनुपस्थित (नदारद) पाये गये। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मंडईखुर्द सचिव / रोजगार सहायक दोनों पंचायत में अनुपस्थित (नदारद) पाये गये तथा ग्राम पंचायत माथनी के सचिव / रोजगार सहायक दोनों पंचायत में अनुपस्थित (नदारद) पाये गये। 

कलेक्टर के सख्त निर्देश होने के बावजूद समग्र आधार लिंकिग कार्य में पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों के द्वारा सरकार की महत्वपूर्ण योजना (राजस्व महाभियान 2.0) के कार्यों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। नदारत मिले सचिन और रोजगार सहायकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। 

Related Articles

Back to top button