BSNL 5G Service : 4G रोल आउट के साथ-साथ जल्द 5G की टेस्टिंग करेगी बीएसएनल, निजी कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर
BSNL 5G Service: BSNL will soon test 5G along with 4G rollout, private companies will get tough competition
BSNL 5G Service : निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनल ने भी कमर कस ली है। बीएसएनएल द्वारा पूरे देश में 4G नेटवर्क रोल आउट करने के साथ-साथ 5G की टेस्टिंग की जाएगी। भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड( BSNL) द्वारा पूरे भारत में 4G लांच की जा रही है तेजी से 4G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। अब तक देश के कई क्षेत्रों में 4G की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच राहत की खबर यह है कि बीएसएनल द्वारा जल्द ही 5G की टेस्टिंग की जाएगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर वीडियो कॉलिंग की है। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने “X” पर वीडियो शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल कंपनी 2025 की शुरुआत में 5G सेवा को लांच कर सकती है।इस बैंड पर मिलेगी 5G सेवा
बीएसएनएल की 5G सर्विस ट्रायल करने के लिए कई कंपनियों की तरफ से प्रस्ताव मिल चुके हैं। टाटा कंसल्टेंट्स सर्विस, शहीद कई कंपनियां शामिल है। हालांकि अभी किसी भी कंपनी को ट्रायल करने का ऑफर नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल 5G सर्विस का ट्रायल विभाग की एजेंसी c Dot के कैंपस में किया जा रहा है केंद्र सरकार बीएसएनल में 5G सर्विस की शुरुआत 700MHz, 2200MHz, 3300MHz, 26GHz बैंड पर किए जाएंगे। बीएसएनल कंपनी द्वारा 5जी सर्विस 700MHz पर ट्रायल कर रही है।


