MP Today News: मंत्री परिषद की बैठक में मोहन सरकार ने लाडली बहनों के लिए लिया बड़ा फैसला, बैतूल समेत 22 जिलों में आयुष चिकित्सा के लिए मिलेगा बजट

MP Today News: In the meeting of the Council of Ministers, Mohan Sarkar took a big decision for Ladli sisters, budget will be available for Ayush treatment in 22 districts including Betul

MP Today News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मंत्री परिषद की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए है। जिसमें लाडली बहनों को गैस सस्ती उपलब्ध कराना और प्रदेश के कई जिलों में आयुष चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्णय लिए हैं। मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्ज्वला योजन के समस्त गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं और लाडली बहनाओं को गैस सिलेंडर रिफिल पर अनुदान राशि की भुगतान के लिए दो योजनाओं का अनुमोदन किया है। इस योजना के तहत लाडली बहनों को 450  रुपये में गैस रिफलिंग भुगतान योजना पर अनुमोदन किया है। अब लाड़ली बहनों को सस्ते में गैस सिलेंडर मिलेगा।
मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आयुष चिकित्सा होगी उपलब्ध
मंत्री परिषद की बैठक में मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आयुष चिकित्सा उपलब्ध कराने 213 पदों के सृजन का निर्णय लिया है। बताया गया कि आयुष चिकित्सा के तहत शामिल किए गए जिलों में अलीराजपुर, आगर मालवा, रीवा, अनूपपुर, ग्वालियर, अशोक नगर, भिंड, कटनी, उमरिया, बैतूल भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, मुरैना, सतना, शहडोल, सिंगरौली, उज्जैन, सागर, निवाड़ी जिला शामिल है। इन जिलों में एलोपैथिक चिकित्सालय में आयुष चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष विंग की स्थापना एवं संचालन के लिए आवश्यक 213 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। साथ ही 19 करोड रुपए का बजट भी आवंटन करने के लिए निर्णय लिया है। 

Related Articles

Back to top button