Gold- Silver Price Today 30 july 2024: आज फिर सस्ता हो गया सोना और चांदी, जाने 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price Today 30 July 2024: Gold and silver became cheaper again today, know the rate of 24 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price Today 30 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 30 जुलाई 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में गिरावट आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 68 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 81000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 68713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 62941 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 51535 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 40197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81616 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।



