Ola Electric Bike: बाजार में धूम मचाने आ रही ओला की इलेक्ट्रॉनिक बाइक, इस तारीख को हो रही है लॉन्च

Ola Electric Bike: Ola's electronic bike is coming to make a splash in the market, it is being launched on this date

Ola Electric Bike: ओला कंपनी अपने नए-नए वाहन ग्राहकों के लिए लांच करने वाली कंपनी बन गई है। ओला पहले इलेक्ट्रॉनिक बाइक लॉन्च करेगी। ओला इलेक्ट्रिक सीईओ भाविश अग्रवाल ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल की टेस्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी यह नई इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल 15 अगस्त 2024 को लॉन्च करेगी। वीडियो के मुताबिक रोडस्टर मॉडल की टेस्टिंग चल रही है और इसे लॉन्च किया जाएगा। पहले  ओला ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रॉनिक बाइक में इस्तेमाल होने वाली बैटरी का खुलासा किया था। हालांकि अभी कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल के संबंध में अधिकृत जानकारी शेयर नहीं की है। यह नई इलेक्ट्रॉनिक बाइक युवाओं को खूब पसंद आएगी। ओला कंपनी ग्राहकों के लिए नई- नई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर भी समय-समय पर लॉन्च करती है। 

भारत में बनेगी ईवी बैटरी
ओला कंपनी के सीईओ ने बताया कि कंपनी भविष्य में लांच होने वाली इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल की ईवी बैटरी भारत में ही तैयार करेगी। इस नई बाइक में बड़ी इलेक्ट्रॉनिक बैटरी देखने को मिल सकती है। ओला कंपनी के स्कूटर के साथ-साथ लोगों को बाइक भी खूब पसंद आ सकती है। युवाओं की मांग को देखते हुए नए लुक में बाइक का निर्माण किया गया है।

Related Articles

Back to top button