Betul Hanging News: पति मजदूरी करने गया इधर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Betul Hanging News: Husband went to work and wife committed suicide by hanging herself

Betul Hanging News: बैतूल के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम थावड़ी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फांसी लगाने का कारण अभी सामने नहीं आया है। मृतिका का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिता पिता बाबाराव (35) निवासी थावड़ी ने शनिवार शाम को घर में ही नायलोन की रस्सी से फंदा बनाकर घन की मयाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब शाम को पति घर आया तो उसे घटना के बारे में जानकारी लगी।

बताया जा रहा है कि महिला का पति बाबाराव मजदूरी करने के लिए बाहर गया था, पत्नि घर पर अकेली थी। महिला का एक लड़का और एक लड़की भी है। घटना के समय घर पर दोनों बच्चे भी नहीं थे। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है। महिला की मौत के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ करने के बाद ही आत्महत्या करने के संबंध में कोई जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button