MP Weather Update: मप्र के तीन जिलों में रेट और 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather Update: Rain alert in three districts of MP and heavy rain alert in 8 districts

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के किस जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, देवास, मंदसौर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बेतुल खरगोन, बड़वानी, रतलाम, छिंदवाडा, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा जिलों में में माध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिक्नी, मंडला, दमोह, भोपाल झाबुआ, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मेहर जिलों में माध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
यहां बन रहा है नया सिस्टम
जानकारी के अनुसार मानसून ट्फ माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक बीकानेर, कोटा, दमोह, पेण्ड्रा रोड़, बालासोर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर माध्य समुद्र से 7.6 किमी की ऊंचाई तक दक्षिण पश्चिम की ओर झुकते हुए एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। वहीं विरुपक हवाओ का क्षेत्र (Shear Zone) 21 °N पर माध्य समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी के बीच ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकाव के साथ अवस्थित है। दक्षिण गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तटों तक माध्य समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ अवस्थित है।


