IMD Alert Today: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में तेज बारिश के साथ झंझावात का अलर्ट, जाने आगामी दिनों में कैसे रहेगा मौसम
IMD Alert Today: Alert of thunderstorm with heavy rain in 10 districts of Madhya Pradesh, know how the weather will be in the coming days

IMD Alert Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। मप्र के बाजना में 180 और रतलाम में सर्वाधिक 151 मिमी बारिश दर्ज की है। रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, श्योपुरकला छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना सागर, पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश की संभावना बनी है। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, रतलाम, देवास, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरेना, सीधी, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर, मंडला, दमोह, छतरपुर, मैहर,खंडवा, खरगौन, बढ़वानी, अलीराजपुर झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी, टीकमगढ़, निवाडी जिलों चमक के साथ कही- कही तेज बारिश की संभावना बनी है।
बैतूल के चिचोली और भीमपुर तेज बारिश
बैतूल। सावन के महीने में बारिश की रिमझिम झड़ी जारी है। चिचोली और भीमपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के समाचार मिले है। इन दोनों ब्लॉकों में डेढ़-डेढ़ इंच बारिश दर्ज की है। जिलेवासी अभी झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरूवार से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 6.6, घोड़ाडोंगरी 6.0, चिचोली 42.0, शाहपुर 3.0, मुलताई 8.0, प्रभातपट्टन 11.4, आमला 4.0, भैंसदेही 32.0, आठनेर 12.2, भीमुपर 44.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में औसत बारिश का आंकड़ा 411.1 मिमी पर पहुंच चुका है। गत वर्ष 502.8 मिमी बारिश हो चुकी थी। औसत बारिश पूरी होने के लिए 1083.9 मिमी बारिश होना चाहिए। जबसे सावन मास की शुरूआत हुई है, केवल रिमझिम बारिश हो रही है। तेज बारिश नहीं होने से बारिश का आंकड़ा पिछड़ते जा रहा है।



